"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पामगढ़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इंदिरा नगर पामगढ़ निवासी एक महिला को 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार महिला की पहचान राजकुमारी ओगरे (उम्र 43 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2000 है, बरामद की। इस संबंध में थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 357/25 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।

इस अभियान में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, आरक्षक उमेश दिवाकर, महेन्द्र राज, श्याम सरोज ओगरे, महिला आरक्षक अंजिमा बंजारे एवं सैनिक अनिल दिनकर का विशेष योगदान रहा।

जिला पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More