
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले केथाना चांपा पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में महज़ दो दिनों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी रेशम उर्फ गोलू यादव ने पीड़िता का रास्ता रोककर गलत नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने और चिल्लाने पर आरोपी ने बालिका को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना चांपा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी को दबोचकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी पर धारा 74, 75(1)(i), 75(1)(ii), 75(1)(iv), 78, 351(2), 126(2) BNS एवं लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक सिलमानी टोप्पो, एएसआई अरुण सिंह, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता सहित थाना चांपा की टीम का अहम योगदान रहा।










