
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी बलौदा मंडल द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मंगलवार को थाना चौक बंजरग नगर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुँची, जहाँ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तिरंगा यात्रा का समापन नगर पंचायत बलौदा परिसर में किया गया।
तिरंगा यात्रा में डीजे, ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति नारों के साथ जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। मार्ग में लोगों ने तिरंगा लहराकर यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के रंग में रंगे नगर का दृश्य देखते ही बनता था।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। मुख्य रूप से उपस्थित नेताओं में भाजपा मंडल महामंत्री, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर के वर्तमान और पूर्व भाजपा पार्षद, सहित रमाकांत यादव, बल्ला श्रीवास और दुगेश सोनी जैसे वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।
भाजपा द्वारा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक रैली नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक बन गई। आयोजन ने नगरवासियों में देशभक्ति की भावना को और सशक्त किया।










