"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुख्यमंत्री ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव को दी श्रद्धांजलि, कहा – उनका जीवन बना रहेगा प्रेरणा का स्रोत

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर स्थित अपने निवास पर छत्तीसगढ़ के प्रख्यात नेता स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य के कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने जूदेव जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह क्षण उनके लिए अत्यंत भावुक एवं स्मरणीय रहा। मुख्यमंत्री ने कहा, “जूदेव जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनसेवा, सादगी और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रतीक थे। उन्होंने अपने आदर्शों से लाखों लोगों के हृदय को छुआ और समाज को नई दिशा दी।”

श्री साय ने स्व. जूदेव के विकासोन्मुख कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनका अमूल्य योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। “मैंने उनके दिखाए मार्ग पर चलने के संकल्प को दोहराया है और उन्हें सादर नमन करता हूँ,” मुख्यमंत्री ने कहा।

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी एक प्रभावशाली व्यक्तित्व रहे हैं। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More