
KPN24:-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री ठाकरे का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सेवा-भाव और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा, “श्री ठाकरे ने राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में स्वच्छ और प्रेरणादायी नेतृत्व प्रदान किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि श्री ठाकरे ने जनसेवा को अपना जीवन-ध्येय बनाया और संगठन व राष्ट्रहित के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम श्री ठाकरे के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा और जनकल्याण को अपने जीवन का संकल्प बनाएं।
Author: Kpn 24
Post Views: 228










