"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

स्कॉर्पियो में सड़क पर स्टंट करने वाले युवक धराए

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के दिन सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले युवकों पर बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर स्कॉर्पियो वाहन में तेज रफ्तार और जोखिम भरे स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।

थाना पामगढ़ क्षेत्र के दुपट्टा मोड़ के पास स्कॉर्पियो चालक और स्टंट करने वाले युवकों को दबोचा गया। पुलिस ने चालक सहित अन्य पर धारा 281 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों में 2 बालिकाएं और 8 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।

वायरल वीडियो में युवक बोनट के ऊपर बैठकर और खिड़की से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई कुछ ही घंटों में पूरी की गई।

जिला पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की अपील
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्टंटबाजी जैसी खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल न हों। यह न केवल स्वयं की बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा है। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह के स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More