
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत बोरसी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
सुबह बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया। इसके पश्चात सरपंच दिनेश कुमार चंद्रा, उप-सर्पंच, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सेतराम चंद्रा व पंचगण ने भारत माता, महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान कराया।
ध्वजारोहण के बाद अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया तथा बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित सरपंच, उप-सर्पंच, पंचगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक छबि कुमार पटेल और ओम शरण कैवर्त्य ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक अमृत लाल पटेल ने किया।










