"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे छत्तीसगढ़ का वैश्विक मंच पर नेतृत्व

KPN24 :- छत्तीसगढ़ अब अपनी सांस्कृतिक धरोहर और औद्योगिक विकास की यात्रा के साथ वैश्विक पहचान बनाने जा रहा है। जापान के ओसाका में 13 अप्रैल से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड एक्सपो 2025 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य का नेतृत्व करेंगे।

वर्ल्डत एक्सपो 2025 : नवाचार और सह-निर्माण का मंच

इस एक्सपो का मुख्य विषय है – “Designing Future Society for Our Lives”। इसके उप-विषय “Saving Lives”, “Empowering Lives” और “Connecting Lives” हैं। 160 से अधिक देश और 9 अंतरराष्ट्रीय संगठन इसमें शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा –

“छत्तीसगढ़ की भागीदारी न केवल राज्य की सांस्कृतिक और तकनीकी उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी बल्कि इसे निवेश-अनुकूल कारोबारी केंद्र के रूप में भी स्थापित करेगी।”

भारत मंडप : प्राचीन ज्ञान और आधुनिक नवाचार का संगम

भारत मंडप पैवेलियन में योग सत्र, भरतनाट्यम प्रस्तुतियां, बॉलीवुड फिल्मों की स्क्रीनिंग और भारत की अंतरिक्ष यात्रा दर्शाने वाला चंद्रयान ज़ोन दर्शकों को आकर्षित करेगा।

ढोकरा कला ने जीता दिल

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) पहल के तहत प्रदर्शित ढोकरा धातु कला विदेशी आगंतुकों का विशेष ध्यान खींच रही है। यह कला छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत बना रही है।

छत्तीसगढ़ का विशेष स्टॉल

ओसाका के युमेशिमा आइलैंड, कोनोहनाकु में आयोजित इस एक्सपो में छत्तीसगढ़ अपना राज्य स्तरीय स्टॉल लगाएगा। यह अवसर भारत सरकार के भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के आमंत्रण पर मिला है।

इस दौरान राज्य भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के साथ भी सहयोग करेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि यह अवसर छत्तीसगढ़ को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर अग्रणी निवेश गंतव्य बनाएगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More