
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस ने ग्राम पोड़ी निवासी गणेश बाई दिवाकर (43 वर्ष) को 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से करीब 1000 रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की गई। मामले में थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 338/25 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर, आरक्षक राजू कश्यप सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










