
KPN24:- सक्ती जिले जैजैपुर में जिला स्तरीय क्रिकेट बालक (14 वर्ष) प्रतियोगिता का आयोजन आज जैजैपुर में संपन्न हुआ। इस आयोजन का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ, जिला क्रीड़ा प्रभारी अमर सिंह राज एवं संगठन सचिव जी.पी. कमलेश के मार्गदर्शन तथा बीईओ जैजैपुर विजय शिदार के निर्देशानुसार किया गया।
प्रतियोगिता में शक्ति जिले के विभिन्न विकासखंडों से टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में जैजैपुर विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी खगेश भारद्वाज, डभरा विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी राजेश नायक, रोशन शाह, श्रीमती लता चंद्रा, आकांक्षा चंद्रा, विवेक आदित्य सहित समस्त व्यायाम शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को आगामी शक्ति जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों में तन्मय देवांगन, रोहन पटेल, दीपांशु यादव, टिकेश्वर यादव, खिलेश्वर, सत्रुहान, प्रिंस महिष, यश राज, देवांशु चंद्रा, मयंक कुर्र, वेकोन चंद्रा, मुवाज, अनमोल यादव, भावेश, प्रदीप धीरही एवं गौतम दास शामिल हैं।
आयोजन समिति ने चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे जिले का नाम रोशन करेंगे।










