"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नेशनल हाईवे तरौद चौक, अकलतरा में ट्रक ड्राइवर से लूट करने वाला फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

KPN24 जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नेशनल हाईवे रोड तरौद चौक अकलतरा में ट्रक ड्राइवर से लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम विकाश उर्फ छोटा पटेल निवासी जयरामनगर थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर है।

गौरतलब है कि इस मामले में पहले ही दो आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है।

घटना का विवरण

दिनांक 14 जुलाई 2025 को प्रार्थी सूरज तिवारी निवासी अहिवारा नंदनी खुंदनी, जिला दुर्ग अपने ट्रक (क्रमांक CG 04 HW 6317) में सीमेंट लोड कर चांपा आ रहा था। सुबह लगभग 5 बजे जब वह तरौद चौक अकलतरा हाईवे पर रुका, तभी चार लोगों ने मोटरसाइकिल से आकर उसके ट्रक को रोक लिया।

आरोपियों ने जबरदस्ती ट्रक के केबिन पर चढ़कर ड्राइवर और हेल्पर से पैसों की मांग की। मना करने पर एक आरोपी ने चाकू से सूरज तिवारी पर हमला कर दिया, जिससे उसे पेट में चोट लगी। इसके बाद आरोपी ट्रक से रखे पर्स में से ₹5000 नगद लूटकर फरार हो गए।

इस घटना पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 313/25 धारा 309(4), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस की कार्रवाई

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में लगातार कार्रवाई की जा रही थी।

पूर्व में आरोपी निखिल उर्फ रिंकू मरावी एवं रंजनीकांत खाण्डेकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वहीं, एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।

फरार आरोपी विकाश उर्फ छोटा पटेल की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम का योगदान

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा का विशेष योगदान सराहनीय रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More