"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री पर कसा शिकंजा

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना मुलमुला पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 76 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शोरी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी मंगलेश निर्मलकर (उम्र 32 वर्ष), निवासी अमोरा थाना मुलमुला को पकड़ा गया। उसके कब्जे से कुल 76 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹6,080 आँकी गई है, जब्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला उप निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी, महिला आरक्षक जयंती लहरे, आरक्षक भूपेन्द्र कंवर सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More