"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

थाना सारागांव पुलिस की बड़ी सफलता – एक साल से अपहृत नाबालिग बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा। थाना सारागांव पुलिस ने एक वर्ष से अपहृत नाबालिग बालिका को खोज निकालने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग बालिका को दिनांक 21 जुलाई 2024 की रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाए जाने की सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में लगातार पातासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र कुमार सूर्यवंशी (23 वर्ष), निवासी सारागांव वार्ड क्रमांक 15 को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ अनाचार करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बरामद करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64 BNS तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक सुभाष चौबे, सउनि कृष्ण कुमार कोशले एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More