"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

भाजपा के गोपी सिंह ठाकुर बने सक्ती जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

KPN24 :- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने सक्ती जिले में संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। भाजपा सक्ती के जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल की अनुशंसा पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशन और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से गोपी सिंह ठाकुर को भाजपा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

गोपी सिंह ठाकुर की नियुक्ति से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से भाजपा को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि, “प्रदेश संगठन ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। पार्टी को मजबूती देने और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करूंगा।”

गोपी सिंह ठाकुर की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्ष की लहर है और इसे संगठन की मजबूती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More