"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने आदतन अपराधी अजय अनंत को किया जिला बदर

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जन्मेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के प्रस्ताव पर आदतन अपराधी अजय अनंत को जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।

जिला दण्डाधिकारी ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश दिया है कि अजय अनंत पिता पुरुषोत्तम अनंत, निवासी कोटाडबरी, आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर जांजगीर-चांपा जिले की सीमा से बाहर चला जाए। इसके साथ ही उसे सरहदी जिलों – सक्ती, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर एवं बलौदाबाजार – की राजस्व सीमाओं से भी एक वर्ष की अवधि तक दूर रहने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण मिलेगा। जिला बदर की कार्रवाई अपराधियों के लिए एक सख्त संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More