
KPN24:- छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले के 10 ग्राम पंचायतों में 30-30 लाख की लागत से महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से प्रदेश में कुल 166 महतारी सदनों की स्वीकृति जारी की गई है, जिन पर 49 करोड़ 80 लाख रुपये व्यय होंगे।
इन ग्राम पंचायतों में होगा निर्माण
महतारी सदन के लिए चयनित ग्राम पंचायतें इस प्रकार हैं –
बम्हनीडीह विकासखंड : चोरिया, सरहर, बम्हनीडीह, बिर्रा
पामगढ़ विकासखंड : धरदेई, मेउभांठा
अकलतरा विकासखंड : कोटमीसोनार
बलौदा विकासखंड : जर्वे (ब)
नवागढ़ विकासखंड : सेमरा, पचेड़ा
प्रत्येक महतारी सदन लगभग 25 सौ वर्गफुट क्षेत्र में बनेगा।
महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्यस्थल
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत महिलाएं देश के विकास से जुड़ रही हैं। महतारी सदन इसी दिशा में एक सशक्त प्रयास है।
उन्होंने बताया कि ग्राम भ्रमण के दौरान महिलाएं अक्सर बैठने और सामुदायिक गतिविधियों के लिए स्थान की मांग करती थीं। इसीलिए महतारी सदन बनाने का निर्णय लिया गया।
सुविधाओं से परिपूर्ण होगा महतारी सदन
प्रत्येक सदन में —
✔ कमरा
✔ बरामदा
✔ हाल
✔ किचन
✔ स्टोररूम
✔ पेयजल हेतु ट्यूबवेल व वाटर हार्वेस्टिंग
✔ सामुदायिक शौचालय
✔ महिलाओं की सुरक्षा हेतु बाउंड्रीवाल
5 वर्षों में हर पंचायत को मिलेगा महतारी सदन
प्रदेश सरकार का लक्ष्य आगामी 5 वर्षों में हर ग्राम पंचायत में महतारी सदन उपलब्ध कराना है। अब तक 368 महतारी सदनों की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से 50 से अधिक का निर्माण पूर्ण हो चुका है।










