
KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने जापान दौरे के दौरान भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज AmbSibiGeorge द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए। इस अवसर पर दोनों के बीच छत्तीसगढ़ और जापान के बीच औद्योगिक सहयोग, तकनीकी आदान-प्रदान तथा सतत इंडो-पैसिफिक व्यापार को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों और औद्योगिक अवसरों से समृद्ध राज्य है। जापान की उन्नत तकनीक के सहयोग से यहां के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार CGBusinessEasy जैसे प्रयासों के माध्यम से निवेशकों को अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है, जिससे विदेशी निवेश और तकनीकी साझेदारी को प्रोत्साहन मिलेगा।
रात्रिभोज के दौरान दोनों पक्षों ने छत्तीसगढ़ में जापानी कंपनियों की संभावित भागीदारी, स्मार्ट तकनीक के उपयोग, हरित उद्योगों के विकास और निर्यात को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इस तरह की वार्ताएं भविष्य में छत्तीसगढ़ को वैश्विक व्यापार और निवेश का प्रमुख गंतव्य बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।
यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री साय के ChhattisgarhAtExpo2025 के अंतर्गत जापान प्रवास का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ को एशियाई और वैश्विक व्यापार मानचित्र पर नई पहचान दिलाना है।










