"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सड़क सुरक्षा में नया रिकॉर्ड : जिले में सबसे ज्यादा बने राहवीर मितान, बांटी गई मेडिकल किट और टोपी

KPN24:- जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व यातायात एएसपी उदयन बेहार के नेतृत्व में जिलेभर में राहवीर योजना का आयोजन किया गया।

जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में एक ही दिन में 138 सड़क सुरक्षा मितान बनाए गए।

मितानों को मेडिकल किट, टोपी और महिला कमांडो को सीटी वितरित की गई।

जिलेभर से 1500 लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा सड़क सुरक्षा मितान जांजगीर-चांपा जिले में बनाए गए और इनके लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप भी तैयार किया गया।

राहवीर योजना की विशेषताएं

सड़क दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीर को 25 हजार रुपये तक का पुरस्कार।

नगद राशि के साथ प्रशंसा प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

देशभर में 10 राहवीरों को मिलेगा 1 लाख रुपये का राष्ट्रीय सम्मान।

हिट एंड रन योजना 2022 के तहत गंभीर चोट पर 50 हजार रुपये और मृत्यु पर 2 लाख रुपये मुआवजा।

पुलिस का उद्देश्य – सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और जनता को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More