
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार क्षेत्र में दबिश देकर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब, 10 पाव देशी प्लेन शराब, बड़े सिल्वर के बर्तन और शराब बनाने में प्रयुक्त लोहे का चूल्हा बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने किया। कार्यवाही में एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
एसपी ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे ही अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।










