
KPN24 :-छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्थानीय कैफे संचालक असलम खान ने अपने कैफे में काम करने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी से शादी की बात कही तो उसने न केवल मना कर दिया बल्कि गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगा।
पीड़िता ने परेशान होकर अपने समुदाय के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की सरेराह पिटाई कर दी और उसे चप्पल-जूतों की माला पहनाकर थाने ले आए। इस दौरान थाने में भारी संख्या में लोग जमा हो गए और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।
भानुप्रतापपुर के एएसपी संदीप पटेल ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही आरोपी के साथ हुई मारपीट की भी जांच की जाएगी। जांच के आधार पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है। इस घटना से इलाके में काफी आक्रोश है और अलग-अलग वर्गों के लोगों के जुड़ाव के कारण मामला और भी संवेदनशील हो गया है।










