"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रधानमंत्री मोदी की आगामी जापान यात्रा से मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी जापान यात्रा और ओसाका में चल रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की सहभागिता पर महत्वपूर्ण बयान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बहुत जल्द जापान का दौरा करने वाले हैं। भारत और जापान की मित्रता ऐतिहासिक और गहरी है। इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे तथा हमारे देश को अनेक लाभ प्राप्त होंगे।”

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इससे भारत और जापान की जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और साझा समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

ओसाका एक्सपो 2025 के संदर्भ में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि, “कल हमने छत्तीसगढ़ को समर्पित ‘छत्तीसगढ़ सप्ताह’ का शुभारंभ किया है। यह वर्ल्ड एक्सपो भारत की संस्कृति को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने का एक बड़ा अवसर है। छत्तीसगढ़ सप्ताह न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, औद्योगिक प्रगति और निवेश की संभावनाओं को वैश्विक पहचान मिलेगी। इससे अंतरराष्ट्रीय सहयोग और निवेश के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा और ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी प्रदेश और देश दोनों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More