"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ में निवेश को मिला नया आयाम, ओसाका की कंपनी को आमंत्रण

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओसाका स्थित एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को राज्य में निवेश हेतु आमंत्रित किया है। इस निवेश प्रस्ताव के तहत कंपनी छत्तीसगढ़ में एक अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई और एक उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा स्थापित करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजनाएँ न केवल कृषि मूल्य शृंखलाओं को मज़बूती देंगी बल्कि उच्च-तकनीकी विनिर्माण को भी बढ़ावा देंगी। साथ ही, इनसे राज्य में रोज़गार के नए अवसर सृजित होंगे और युवाओं को आधुनिक उद्योगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

यह पहल छत्तीसगढ़ को निवेश और औद्योगिक विकास का नया आयाम प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि ओसाका एक्सपो जैसे वैश्विक मंच पर प्रस्तुत यह अवसर राज्य की व्यावसायिक सुगमता (Ease of Doing Business) और निवेशक अनुकूल माहौल को और मज़बूत करेगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More