
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की थाना पामगढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 5 नग मवेशी (बैल, गाय एवं बछड़ा) जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये आंकी गई है तथा तस्करी में प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन (कीमत करीब 2 लाख रुपये) जब्त किया गया। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 2 लाख 20 हजार रुपये बताया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. त्रिवेन्द्र यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी कुरेली थाना बिल्हा
2. शत्रुहन यादव, उम्र 55 वर्ष, निवासी कुरेली थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खुंटे के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ससहा के अटल चौक के पास दो व्यक्ति सफेद रंग के वाहन छोटा हाथी (क्रमांक CG-10-AY-2429) में मवेशियों को पकड़कर बांध रहे हैं और उन्हें जोंधरा की ओर तस्करी के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और वाहन को रोककर जांच की।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 5 मवेशी रस्सी से बंधे मिले। पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों को बाजार में बेचने के इरादे से ले जाने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 381/25 दर्ज कर धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु क्रूरता परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11(डी) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में योगदान देने वाले अधिकारी एवं पुलिसकर्मी:
उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी पामगढ़), सउनि रामदुलार साहू, संतोष बंजारे, आरक्षक प्रहलाद बनर्जी, ओम प्रकाश कुर्रे, सैनिक चंद्रशेखर प्रधान एवं थाना पामगढ़ पुलिस स्टाफ।










