"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ को निवेश का हब बनाने सीएम विष्णुदेव साय की पहल

KPN24 :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया के सियोल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (ATCA) के चेयरमैन ली जे जेंग और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। ATCA आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल जैसे प्रमुख क्षेत्रों की 60 से अधिक कंपनियों का एक बड़ा नेटवर्क है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में उपलब्ध निवेशक-अनुकूल माहौल और राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी देते हुए ATCA से जुड़े उद्यमियों को भारत दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश और तकनीकी सहयोग के लिए देश के सबसे उपयुक्त राज्यों में से एक है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ और ATCA के बीच सहयोग से न केवल उद्योग और तकनीकी क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे बल्कि रोजगार और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More