"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : CM विष्णु देव साय

KPN24:- छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों की स्थिति की समीक्षा कर प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

CM ने कहा –
“जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य करे।”

बारिश का हाल

दंतेवाड़ा : 93.7 मिमी और 118.4 मिमी

सुकमा : 35 – 109.3 मिमी

बीजापुर : 34.9 – 50.2 मिमी

बस्तर : 67.3 – 121.3 मिमी
कुल 25 गाँव प्रभावित

राहत शिविरों में ठहरे लोग

राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया –

दंतेवाड़ा : 1,116

सुकमा : 790

बीजापुर : 120

बस्तर : 170
कुल : 2,196 लोग 43 शिविरों में सुरक्षित

नुकसान का आकलन

5 जनहानि

17 पशुधन हानि

165 मकान आंशिक क्षति

86 मकान पूर्ण क्षति

नगर सेना और SDRF राहत कार्य में जुटी है। सभी प्रभावितों के लिए भोजन व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री की अपील

प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता राशि मिलेगी

पुनर्वास कार्य प्राथमिकता पर होगा

आम नागरिक प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें

किसी भी आवश्यकता पर स्थानीय नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें

CM ने भरोसा जताया कि “प्रशासन और जनता के सामूहिक प्रयास से हालात जल्द सामान्य होंगे।”

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More