
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम लगरा में 25 अगस्त की शाम 8 वर्षीय बालक के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर टीम और थाना मुलमुला पुलिस की तत्परता से महज 48 घंटे के भीतर अपहृत बालक को जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के करियाम क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।
जांच में खुलासा हुआ कि अपहरण की साजिश बालक के चचेरे भाई राहुल टंडन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रची थी। जमीन विवाद और फिरौती की नीयत से बालक का अपहरण किया गया था। आरोपियों की योजना 10 लाख रुपए फिरौती मांगने की थी।
आरोपी
1. राहुल टंडन पिता शिव चरण टंडन, उम्र 25 वर्ष, निवासी लगरा थाना मुलमुला
2. प्रशांत कुमार मैना पिता अभिमन्यु मैना, उम्र 19 वर्ष, निवासी खपरी थाना मुलमुला
3. उमेश दिवाकर उर्फ ननकी पिता संतू दिवाकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी खपरी थाना मुलमुला
पुलिस की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने तकनीकी जांच शुरू की।
करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और हजारों मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया।
जांच में आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। कड़ी पूछताछ में राहुल टंडन ने अपहरण की साजिश का राज़ खोला।
अपहरण की साजिश
आरोपियों ने एक हफ्ते पहले ही योजना बनाई थी। घटना वाले दिन राहुल टंडन ने बालक को अपने वाहन (टेम्पो ट्रेक्स गामा तूफान) में बैठाकर पोल्ट्री फार्म ले गया। वहां से साथी आरोपियों के साथ मिलकर उसे दूसरे वाहन से करियाम क्षेत्र ले जाया गया।
बरामदगी व जब्ती
बालक को सकुशल बरामद किया गया।
आरोपियों के कब्जे से दो टेम्पो ट्रेक्स वाहन और एक गामा तूफान जब्त किए गए।
पुलिस टीम का योगदान
कार्रवाई में निरीक्षक पारस पटेल (थाना प्रभारी मुलमुला), सउनि हेमलाल महिलगे, प्रमोद महार, प्रआर आर. बलबीर सिंह, राजमणि द्विवेदी, आर. राजेन्द्र राठौर सहित साइबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।










