"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्रवाई : जुआ खेलते 07 आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में जुआ-सट्टा पर नकेल कसने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना अकलतरा पुलिस ने कोटमीसोनार अटल चौक तालाब के पास दबिश देकर 07 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों से ₹5,100 नगद व 52 पत्ती ताश बरामद हुई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।

👉 अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार में दबिश
👉 ₹5,100 नगद व 52 पत्ती ताश बरामद
👉 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपी

1. सुखीराम केंवट (51), कोटमीसोनार

2. दिलेश साण्डील्य (21), कोटमीसोनार

3. अवधेश लहरे (45), दलदली, कोटमीसोनार

4. नरेश टण्डेन (43), कोटमीसोनार

5. दिनेश साहू (24), कोटमीसोनार

6. संजय बंजारे (22), पाराघाट, मस्तुरी (बिलासपुर)

7. महिपाल मिरी (26), पाराघाट, मस्तुरी (बिलासपुर)

पुलिस टीम का योगदान

थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय व स्टाफ ने रेड कार्यवाही की। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More