"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सेमरिया में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वें वर्षगांठ पर पुस्तक वाचन कार्यक्रम का आयोजन

KPN24 :- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड बम्हनीडीह के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया, संकुल सेमरिया, जिला जांजगीर-चांपा में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा सामूहिक पुस्तक वाचन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना, इसकी गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

पुस्तक वाचन कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पठन-पाठन की आदत विकसित करना और ज्ञानवर्धन के प्रति उत्साह जागृत करना था। इस अवसर पर विद्यालय के पालकगण, साक्षर भारत अभियान से जुड़े सदस्य, एसएमसी पदाधिकारी व सदस्य तथा जय मां संतोषी स्व सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल हुईं।

सभी प्रतिभागियों ने मुस्कान पुस्तकालय की पुस्तकों के महत्व को समझा और छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं एवं उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। समारोह में बच्चों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More