
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की थाना अकलतरा पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर पत्नी के साथ मारपीट व प्रताड़ना करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि 29 अगस्त 2025 को प्रार्थी समारू केंवट, निवासी बंधुवा पारा ग्राम कौड़िया (थाना सीपत, जिला बिलासपुर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह वर्ष 2024 में ग्राम चंगोरी निवासी सुशील केंवट (आयु 22 वर्ष) के साथ हुआ था। शादी में दहेज नहीं दिए जाने को लेकर आरोपी सुशील अपनी पत्नी के साथ आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता था।
रिपोर्ट के अनुसार, 12 अगस्त 2025 को आरोपी ने विवाद के दौरान अपनी पत्नी से मारपीट की और उसके शरीर के कई हिस्सों को आग से जला दिया। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद प्रार्थी की शिकायत पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 413/2025 धारा 296, 115(2), 118(2), 85 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
महिला पर घटित गंभीर अपराध को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपी सुशील केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि मो. मोबिन शेख, प्र.आर. शरफुदीन एवं आर. शुभम एक्का का विशेष योगदान रहा।










