
KPN24:- जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज कंवर समाज का प्रतिनिधिमंडल उनके रायपुर स्थित निवास में सौजन्य भेंट करने पहुंचा।
समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी एवं महासचिव नकुल चंद्रवंशी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी भादो एकादशी पर्व पर आयोजित होने वाले करमा तिहार में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह आयोजन 03 सितम्बर 2025 को नवा रायपुर, अटल नगर स्थित नवीन मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर कंवर समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष थानसिंह दीवान, कोषाध्यक्ष बसंत दीवान, कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार कंवर, महानगर इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर पैंकरा, सचिव मनहरण चंद्रवंशी, सदस्य हेमलाल कंवर, युवा प्रभाग के संरक्षक तीरमेंद्रू सिंह कंवर एवं टुकेश कंवर भी उपस्थित रहे।










