
KPN24 :- सांसदों की कार्यशाला के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे पीछे बैठकर सहभागी बनना प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को गहराई से प्रभावित कर गया। मुख्यमंत्री ने इसे प्रधानमंत्री की सादगी, विनम्रता और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण का अद्भुत उदाहरण बताया है।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह संदेश दिया है कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद की ऊँचाई नहीं, बल्कि देश और समाज की सेवा को सर्वोपरि रखना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह सादगी और कार्य के प्रति समर्पण सभी जनप्रतिनिधियों के लिए अनुपम प्रेरणा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री न केवल एक महान नेता हैं, बल्कि एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह व्यवहार करते हैं। उनके लिए देश और समाज का हित ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।
साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा और रायगढ़ के सांसदों का इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री के साथ शामिल होना केवल संयोग नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के प्रति प्रधानमंत्री की आत्मीयता और उनके सर्वसमावेशी नेतृत्व का प्रतीक है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की कार्यशैली यह सिखाती है कि सच्ची सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान है और राष्ट्र के लिए समर्पण ही किसी भी जनप्रतिनिधि का सर्वोच्च धर्म होना चाहिए।










