
KPN24:-जांजगीर-चांपा जिले के करही, थाना बिर्रा निवासी गुमशुदा महेन्द्र बघेल की तलाश हेतु पुलिस लगातार व्यापक स्तर पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस की कई टीमें महानदी से लगे हुए ग्राम अमोदा, परसोदा, बरीकेल, मरघटी, रेनकोट, मांदर खुर्द, कोसीर, डभरा एवं चंद्रपुर क्षेत्र के आसपास गहन सर्चिंग अभियान चला रही हैं।
ग्राम सरपंचों, कोटवारों, नदी में मछली मारने वाले व्यक्तियों एवं डोंगीवालों को गुमशुदा का हुलिया बताकर जानकारी साझा की गई है। संभावित स्थलों पर लगातार खोजबीन जारी है।
आज पुलिस ने महानदी किनारे विशेष अभियान चलाकर ड्रोन कैमरों एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की सहायता से तलाशी अभियान को और तेज किया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि गुमशुदा की शीघ्र पतासाजी सुनिश्चित करने के लिए हर सम्भव संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है और अभियान पूरी तत्परता के साथ आगे बढ़ रहा है।










