"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाला आरोपी चढ़ा चाम्पा पुलिस के हत्थे

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की चाम्पा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर झांकी समिति के सदस्य के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 7 सितंबर 2025 को ग्राम सिवनी निवासी प्रार्थी पीतांबर बरेठ ने थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपनी समिति के साथ गणेश विसर्जन हेतु झांकी लेकर जा रहा था। इसी दौरान शिवनी मोड़ के पास तिलक नगर निवासी आरोपी राकेश कर्ष (पिता स्व. रामेश्वर कर्ष, उम्र 36 वर्ष) ने झांकी को रोककर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की।

प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और बेल्ट निकालकर प्रार्थी पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं एसडीओपी चाम्पा यदूमनी सिदार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवनी मोड़ से ही आरोपी राकेश कर्ष को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने शराब के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चाम्पा, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, तथा आरक्षक वीरेश सिंह, खेमचरण और शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More