"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिग से सामूहिक अनाचार करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, फिरौती और ब्लैकमेलिंग का भी मामला दर्ज

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक अनाचार, अपहरण, फिरौती मांगने और ब्लैकमेलिंग करने वाले तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना शिवरीनारायण क्षेत्र का है, जहां पीड़िता के साथ आरोपियों ने पहले जंगल में ले जाकर अनाचार किया, फिर उसके दोस्तों को अगवा कर परिजनों से दो लाख रुपये की मांग की।

घटना का विवरण

पीड़िता 9 सितंबर को अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से शिवरीनारायण जा रही थी। दोपहर करीब 1 बजे राहौद के पास चार युवकों ने सफेद स्कूटी और स्प्लेंडर बाइक से रास्ता रोक लिया। धमकाकर पीड़िता और उसके परिचित को जंगल में ले जाया गया, जहां उसके साथियों को बंधक बनाकर आरोपियों ने पीड़िता से बारी-बारी से अनाचार किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो रिकॉर्डिंग भी बनाई और परिजनों से फिरौती की मांग की। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकाते हुए उसके घर के पास छोड़ दिया।

अगली सुबह हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार है।

गिरफ्तार आरोपी

1. उत्तम प्रताप खुंटे, पिता महेंद्र कुमार खुंटे, उम्र 19 वर्ष 10 माह, निवासी बिलारी वार्ड नं. 19 थाना शिवरीनारायण।

2. दुर्गेश कुमार सहिस, पिता विष्णु कुमार, उम्र 19 वर्ष 1 माह, निवासी राहौद बाजारपारा थाना शिवरीनारायण।

3. खगेन्द्र गोंड उर्फ सोम, पिता संत कुमार, उम्र 18 वर्ष 3 माह, निवासी राहौद बाजारपारा थाना शिवरीनारायण।

आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई

सामूहिक अनाचार, अपहरण, फिरौती, ब्लैकमेलिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग से संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज।

मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त।

आईटी एक्ट की धाराओं के तहत भी आरोपियों पर कार्रवाई।

थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 396/25 और 397/25 के तहत विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज।

पुलिस की सफलता

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी राहौद राम प्रसाद बघेल एवं थाना-चौकी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More