"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने, गाली-गलौच और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ओमप्रकाश साहू निवासी तिलाई थाना जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 07 सितम्बर 2025 की शाम लगभग 7 बजे वह गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे। उसी दौरान जब वे आरोपी विवेक कुमार सारथी (उम्र 30 वर्ष, निवासी तिलाई, थाना जांजगीर) के घर के सामने से गुजरे तो आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

रिपोर्ट के आधार पर थाना जांजगीर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 119 (1), 296, 351 (2), 115 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय (थाना प्रभारी जांजगीर), प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, विनोद राठौर और राजूलाटे लाल का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More