"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

चिटफंड घोटाले के दो फरार शेयरहोल्डर गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में चिटफंड कंपनियों द्वारा आम नागरिकों को रकम दुगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने वाले मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रतिष्ठा इंफ्राकॉन इंडिया लिमिटेड कंपनी से जुड़े दो फरार शेयरहोल्डर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के नेतृत्व में थाना जांजगीर एवं शिवरीनारायण पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी

1. भैरव मिश्रा उर्फ मोगली पिता रामधन मिश्रा, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 06, नहारियाबाबा रोड, जांजगीर

2. चांद मोहम्मद खान पिता निजाम खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी बीटीआई चौक, जांजगीर

मामला क्या है?

थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में वर्ष 2015 और 2021 में प्रतिष्ठा इंफ्राकॉन इंडिया लिमिटेड कंपनी के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ था। कंपनी के संचालक और सहयोगियों ने लोगों को रकम एक साल में दुगुना करने का लालच दिया और हर महीने ₹2100 जमा करवाकर रसीदें दीं। लेकिन तय समय पर राशि लौटाने की बजाय कंपनी का ऑफिस बंद कर सभी आरोपी फरार हो गए।

प्रार्थी विजय कुमार गढ़ेवाल की शिकायत पर अपराध दर्ज हुआ था। जांच के दौरान कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। कंपनी से जुड़े अन्य डायरेक्टर और संचालक संजीव गुहा, अमित सरकार और सुभायन बनर्जी सहित कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं।

दर्ज अपराध

मामले में अपराध क्रमांक 138/2011 और 352/2015 दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 भारतीय दंड संहिता, चिटफंड अधिनियम की धाराएं 3, 4, 5 एवं छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की सतर्कता

लगातार फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। भैरव मिश्रा और चांद मोहम्मद के जांजगीर में मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चिटफंड कंपनी और अन्य फरार संचालकों के संबंध में कई अहम जानकारियां दीं।

न्यायालय में पेशी

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पर्याप्त सबूतों के आधार पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक मणिकांत पांडेय, थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी और थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More