
KPN24:- जांजगीर-चाम्पा जिले के थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला से अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी इसहाक खलखो (37 वर्ष), निवासी बांसबहार थाना कांसाबेल जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ शस्त्र बल 02वीं वाहिनी सकरी, बिलासपुर में पदस्थ है। उस पर धारा 64(2)एम भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामला इस प्रकार है
पीड़िता महिला ने 31 अगस्त 2025 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी इसहाक खलखो ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अनाचार किया। महिला की शिकायत पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 371/2025 पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में पुलिस टीम का योगदान
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, आरक्षक प्रवीण साहू, भुनेश्वर पटेल, खुरेंद्र शुक्ला, बलराम यादव और लक्ष्मीकांत लहरे का विशेष योगदान रहा।










