
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को मुखबिर की सूचना पर SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में की गई रेड कार्यवाही के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 किलो 850 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 74 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त एक कार (क्रमांक CG 10 FA 1143) भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
1. बबलू कुमार साहु, पिता रामकुमार साहु, उम्र 25 वर्ष, निवासी लवन, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार-भाठापारा (छ.ग.)
2. अर्जुन चंद्राकर, पिता नरोत्तम चंद्राकर, उम्र 24 वर्ष, निवासी लवन, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार-भाठापारा (छ.ग.)
दोनों आरोपियों के खिलाफ 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










