"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

आदित्य विद्या विहार हा.से. स्कूल के छात्रों का संभाग स्तर पर चयन

मनीष विद्यार्थी, खरगोन

KPN24:- खरगोन शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था आदित्य विद्या विहार हा.से. स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया और कई विधाओं में संभाग स्तर पर चयनित हुए।

जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित बेडमिंटन एवं क्रिकेट स्पर्धा में विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खरगोन जिले का नाम रोशन किया।

विद्यालय संचालक अनिल रघुवंशी ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन, समय प्रबंधन और मेहनत करने की आदत विकसित होती है।

विद्यालय प्राचार्य अमन सचान ने भी चयनित छात्रों को बधाई दी और बताया कि जिला स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में लगभग 7 विद्यालयों के 80 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।

इन्होंने मारी बाज़ी

बेडमिंटन स्पर्धा

समर्थ रघुवंशी (अंडर-19 बालक)

दृष्टि चौहान (अंडर-19 बालिका)

सोम्या कुशवाह (अंडर-17 बालिका)

खुशी सैनी (अंडर-17 बालिका)

आराध्या यादव (अंडर-14 बालिका)

निमिषा (अंडर-14 बालिका)

क्रिकेट स्पर्धा

आशुतोष पाल (अंडर-19 बालक)

हिमांशु मंडलाई (अंडर-14 बालक)

आदि तंवर (अंडर-14 बालक)

लगभग 90 प्रतिभागियों वाली क्रिकेट स्पर्धा में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर संभाग स्तर पर जगह बनाई।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक पुरुषोत्तम रघुवंशी ने कहा कि खेलों से जुड़े विद्यार्थी अनुशासन, एकता और संस्कारों के साथ आगे बढ़ते हैं।

विजयी छात्रों ने अपने इस प्रदर्शन का श्रेय खेल शिक्षक चेतना मानुरकर, रितिक भालसे, सेवकराम बड़ोले और स्पोर्ट्स कोच यज्ञदत्त वर्मा को दिया।

अब ये चयनित खिलाड़ी संभाग स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More