"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसा मांगने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने राहगीर से शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर मारपीट की थी। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामले का विवरण :
प्रार्थी जितेन्द्र कुमार यादव, निवासी कोटमीसोनार ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 सितंबर 2025 की रात लगभग 9:15 बजे वह अकलतरा से काम करके मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान रेलवे ब्रिज के नीचे, लटिया के पास प्रशांत कुमार और उसके साथी ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। इंकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए प्रशांत कुमार ने अपने हाथ में पहने स्टील के चूड़े से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। वहीं, उसका साथी आशीष कुमार यादव ने चप्पल और हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 450/2025 धारा 126(2), 296, 115(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

गिरफ्तार आरोपी :

1. प्रशांत कुमार, निवासी लटिया थाना अकलतरा

2. आशीष कुमार यादव, निवासी लटिया थाना अकलतरा

पुलिस कार्रवाई :
विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का चूड़ा तथा काले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक CG11-BF-4298) जब्त की गई। विधिवत गिरफ्तारी उपरांत दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More