
KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा जारी आदेश ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच नाराजगी पैदा कर दी है। 17 सितम्बर को जारी इस आदेश के तहत कक्षा पहली से ग्यारहवीं तक की त्रैमासिक परीक्षा 22 सितम्बर से प्रारंभ करने का टाइम-टेबल घोषित किया गया है।
सबसे बड़ी बात यह है कि यह परीक्षाएँ नवरात्रि के दौरान होंगी। आदेश में सभी शालाओं को निर्देशित किया गया है कि वे स्कूल स्तर पर ही प्रश्न पत्र तैयार करें और समय पर परीक्षा संपन्न कराएँ।
अभिभावकों का कहना है कि त्यौहार के बीच परीक्षा आयोजित करना बच्चों और परिवारों के लिए मानसिक दबाव बढ़ाने वाला कदम है। वहीं शिक्षकों ने भी कम समय में प्रश्न पत्र तैयार करने की बाध्यता को कठिनाईपूर्ण बताया है।
शिक्षा विभाग की इस कार्यवाही को लोग “तुगलकी फरमान” कहकर आलोचना कर रहे हैं।











