"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मोबाइल फोन से अश्लील गाली-गलौच करने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा पुलिस ने मोबाइल फोन पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जितेंद्रपति त्रिपाठी (JSW तरौद, थाना अकलतरा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 05 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना का सदस्य धनंजय सिंह (उम्र 37 वर्ष, निवासी रसौटा थाना बलौदा) ने फोन कर JSW कंपनी में नौकरी की मांग की। प्रार्थी द्वारा यह कहे जाने पर कि नौकरी की रिक्ति होगी तो दी जाएगी अन्यथा नहीं, आरोपी भड़क गया और फोन पर अश्लील गाली-गलौच करने लगा।

आरोपी ने प्रार्थी पर गंभीर आरोप लगाते हुए धमकी दी कि “आप लोग बिहार से आकर छत्तीसगढ़ में दादागिरी करते हो, मुझे नौकरी नहीं दोगे तो जान से मार दूंगा। प्लांट में आकर देख लेना।” इस धमकी की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 427/25 दर्ज किया गया और आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 308(4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ गाली-गलौच, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के सबूत मिले। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल सिम जब्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More