
KPN24 :- देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर संकुल केंद्र बिर्रा में आज 24 सितंबर, बुधवार को संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में गगन जयपुरिया, उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चांपा शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर एच. आर. जायसवाल, सहायक परियोजना अधिकारी जांजगीर-चांपा, श्रीमती रत्ना थवाईत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह, तथा एच. के. बेहार, खंड समन्वयक विकासखंड बम्हनीडीह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जनपद सदस्य और ग्राम पंचायत बिर्रा की सरपंच श्रीमती पीली बाई साहू भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संकुल केंद्र बिर्रा के संकुल समन्वयक रामकिशोर देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को सम्मानित करना और सेवा निवृत्त शिक्षकों को भावपूर्ण विदाई देना है।










