"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे की मांग, नहीं देने पर गाली-गलौच व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए उस आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने राहगीर से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की, पैसा न देने पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। आरोपी की पहचान गजेन्द्र दास मानिकपुरी पिता महेश दास मानिकपुरी उम्र 36 वर्ष निवासी अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 सितंबर 2025 की सुबह लगभग 10 बजे प्रार्थी गिरधारी टण्डन निवासी अकलतरा कन्या शाला अकलतरा के पास पहुंचा था। उसी दौरान आरोपी गजेन्द्र दास मानिकपुरी वहां आया और उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। जब प्रार्थी ने पैसा देने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे अश्लील गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

इस घटना की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 481/2025 धारा 296, 115(2), 119(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

थाना अकलतरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय की अहम भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More