"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मोबाइल मेडिकल यूनिट से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 75 मरीजों की जांच

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में रजत जयंती वर्ष एवं स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत राछाभाटा, नवागढ़ में गुरुवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

सीएमओ विष्णु यादव ने बताया कि शिविर में स्वच्छता दीदी, सफाई कर्मचारियों एवं क्षेत्र के नागरिकों सहित कुल 75 मरीजों की जांच की गई। इनमें 40 महिलाएं, 31 पुरुष और 4 बच्चे शामिल थे। वहीं 11 मरीजों का रक्त परीक्षण किया गया तथा 73 मरीजों को तत्काल दवा वितरण कर लाभान्वित किया गया।

शिविर में बीपी, शुगर और महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य जांच की गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिविर स्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना एवं स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना देवांगन, उपाध्यक्ष निरंजन कोसले, सीएमओ विष्णु यादव, एपीएम अमित गौरहा, डॉ. अमन मोदी, मोबाइल मेडिकल यूनिट का स्टाफ, विभिन्न वार्डों के पार्षद, स्वच्छता दीदी एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More