
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला पुलिस ने रात्रि में पार्किंग में खड़े ट्रेलर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 02 चोर और 01 खरीददार शामिल है। कार्रवाई में पुलिस ने 40 लीटर चोरी का डीजल, नगद रकम, घटना में प्रयुक्त पेंचकश और हथौड़ा भी जब्त किया है।
आरोपियों के नाम
1. बिरजू सूर्यवंशी पिता गोरेलाल सूर्यवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी हथनेवरा वार्ड नंबर 10, थाना चांपा
2. संजय रोहिदास पिता मनहरण रोहिदास, उम्र 25 वर्ष, निवासी हथनेवरा वार्ड नंबर 10, थाना चांपा
3. अमित कुमार साहू पिता सम्मार लाल साहू, उम्र 41 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 5, सोठी थाना बम्हनीडीह (खरीददार)
मामला कैसे खुला
टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर, हथनेवरा चौक में पदस्थ अकाउंटेंट संदीप कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 सितम्बर की रात सर्विस सेंटर परिसर में खड़े ट्रेलर वाहनों (CG11 BS5543, CG11 BD 2052, CG25 M4059) से अज्ञात चोरों ने करीब 50 लीटर डीजल चोरी कर लिया। शिकायत पर थाना चांपा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की तत्परता
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में विवेचना शुरू हुई।
सूचना पर SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। जांच में आरोपी बिरजू सूर्यवंशी पकड़ा गया, जिसके कपड़ों से डीजल की महक आ रही थी। पूछताछ में उसने साथी संजय रोहिदास के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि डीजल को अमित साहू को बेचा गया है।
पुलिस ने अमित साहू के घर दबिश देकर एक कंटेनर में 40 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया। तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, सहायक उपनिरीक्षक लम्बोदर सिंह, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, आरक्षक शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया, भूपेंद्र राठौर की विशेष भूमिका रही।










