"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जीएसटी बचत उत्सव: ट्रैक्टर खरीदी में किसानों को मिली बड़ी राहत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

KPN24:- छत्तीसगढ़ में किसानों को जीएसटी सुधार का बड़ा लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जीएसटी बचत उत्सव के तहत देवपुरी स्थित ट्रैक्टर शोरूम का औचक निरीक्षण किया और किसानों से आत्मीय संवाद कर उनकी राय जानी।

मुख्यमंत्री ने किसानों को ट्रैक्टर और हार्वेस्टर की चाबियाँ सौंपते हुए शुभकामनाएँ दीं।

किसानों की खुशी – “जीएसटी कटौती ने हमारे सपने पूरे किए”

अभनपुर के बिरोदा निवासी किसान रवि कुमार साहू ने नया हार्वेस्टर खरीदने पर पूरे 2 लाख रुपये की बचत होने की बात कही। उन्होंने कहा कि पहले वे सेकेंड हैंड हार्वेस्टर लेने का सोच रहे थे, लेकिन जीएसटी कटौती से नया हार्वेस्टर खरीदना संभव हुआ।

इसी तरह अभनपुर कोलर निवासी वरिष्ठ किसान ज्ञानिक राम साहू ने बताया कि ट्रैक्टर खरीद पर उन्हें 60 हजार रुपये की बचत हुई, जिससे उनका परिवार त्योहार और बेहतर तरीके से मना सकेगा।

शोरूम संचालक बोले – “ग्राहकों का उत्साह बढ़ा”

ट्रैक्टर शो-रूम संचालक अशोक अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी कटौती से बिक्री में तेजी आई है। पहले जो ट्रैक्टर 10.25 लाख रुपये का मिलता था, वह अब 9.75 लाख रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह अन्य मॉडल्स में भी 40 से 50 हजार रुपये तक की कमी आई है। उन्होंने बताया कि हार्वेस्टर भी अब पहले से सस्ते हो गए हैं।

बाइक खरीदी में भी राहत

मुख्यमंत्री श्री साय देवपुरी के बजाज बाइक शोरूम भी पहुंचे। यहाँ संतोषी नगर निवासी एम.डी. गुलाब ने बताया कि उन्होंने बजाज प्लेटिना 110 सीसी बाइक खरीदी है, जिसमें उन्हें जीएसटी कटौती से 7 हजार रुपये की बचत हुई।

“जीएसटी 2.0 से आम जनता को वास्तविक राहत” – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने आम जनता, किसानों और उपभोक्ताओं को सीधी राहत दी है। कृषि यंत्रों और वाहनों की कीमतों में आई कमी से किसानों की खेती-किसानी और जीवनयापन सुगम होगा।

उन्होंने कहा कि यह सुधार त्यौहारी सीजन में परिवारों की खुशियाँ बढ़ाने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को गति दे रहा है और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में उत्साह व समृद्धि का वातावरण बना रहा है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More