
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन तथा SDOP चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में थाना सारागांव पुलिस ने जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए ग्राम मोहगांव में छापामार कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेल रहे 06 जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से ₹6080 नगद राशि एवं ताश पत्ती जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी —
1. शेखर चंदेल, उम्र 45 वर्ष, निवासी मोहगांव थाना सारागांव
2. रघुराज सिंह सूर्यवंशी, उम्र 45 वर्ष, निवासी मोहगांव थाना सारागांव
3. संजय सूर्यवंशी, उम्र 45 वर्ष, निवासी मोहगांव थाना सारागांव
4. गोविंद यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी मोहगांव थाना सारागांव
5. जगदीश सूर्यवंशी, उम्र 55 वर्ष, निवासी मोहगांव थाना सारागांव
6. गांधी लाल सूर्यवंशी, उम्र 55 वर्ष, निवासी मोहगांव थाना सारागांव
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सारागांव सुभाष चौबे के नेतृत्व में ASI के.के. कोशले, आरक्षक दीपक ठाकुर, जय किशन और ईश्वर पटेल की सराहनीय भूमिका रही।










