"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 9 जुआड़ी रंगे हाथों गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

थाना पामगढ़ पुलिस टीम ने ग्राम कोसीर में दबिश देकर जुआ खेलते 9 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से ₹13,280 नकद राशि और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —
1️⃣ मुकेश केशी (34 वर्ष), निवासी कोसीर थाना पामगढ़
2️⃣ नंदकुमार दिनकर (36 वर्ष), निवासी कोसीर थाना पामगढ़
3️⃣ प्रेम कुमार लहरे (31 वर्ष), निवासी कोसीर थाना पामगढ़
4️⃣ रोशन प्रसाद जांगड़े (38 वर्ष), निवासी कोसीर थाना पामगढ़
5️⃣ मनोज कुमार बंजारे (38 वर्ष), निवासी डोंगाकोहरौद
6️⃣ प्रकाश बांधी (52 वर्ष), निवासी जेवरा थाना मुलमुला
7️⃣ अजय कुमार लहरे (32 वर्ष), निवासी ढाबाडीह (कोसीर)
8️⃣ अमित कुमार दिनकर (25 वर्ष), निवासी बोहारडीह थाना पचपेड़ी
9️⃣ राजेश दिनकर (42 वर्ष), निवासी कोसीर थाना पामगढ़

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

इस कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ के नेतृत्व में स.उ.नि. रामदुलार साहू, आरक्षक राघवेन्द्र, श्याम सरोज ओग्रे, महेन्द्र राज, चंद्रशेखर कैवर्त, यशवंत पाटले, उमेश दिवाकर, लखेश्वर पाटले, विश्वजीत आदिले एवं सैनिक अनिल दिनकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More