"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

KPN24:- जांजगीर-चापा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 08 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन पुलिस कर्मियों को न केवल प्रशस्ति पत्र दिया गया, बल्कि उनके सेवा पुस्तिका में प्रशंसा भी अंकित की गई।

सम्मानित पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करते हुए पुलिस विभाग की छवि को सुदृढ़ किया है।

उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित पुलिसकर्मियों के नाम इस प्रकार हैं—

1. उपनिरीक्षक सिलमानी टोप्पो (थाना चांपा) — महिलाओं से संबंधित अपराध की स्थिति में पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

2. ASI ज्ञान प्रकाश खा (थाना चांपा) — थाना क्षेत्र के 05 निगरानी एवं 05 गुंडा बदमाशों के विरुद्ध प्रकरण तैयार किया।

3. ASI (अ) नरेंद्र बंजारे (पुलिस कार्यालय जांजगीर) — माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित जवाबदावा को समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया।

4. प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी,

5. आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, एवं

6. आरक्षक गोविंदा बंजारे (थाना जांजगीर) — ग्राम पेंड्री स्थित अग्रवाल किराना दुकान में डकैती का प्रयास करने वाले आरोपियों को रात्रि गश्त के दौरान घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

7. आरक्षक अर्जुन यादव, एवं

8. आरक्षक मुकेश साहू (थाना शिवरीनारायण) — गोपनीय सूचना तंत्र के माध्यम से गांजा बिक्री करने वाले आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More